शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में दो मिनट का मौन:अधिकारियों-कर्मचारियों ने अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

कटनी में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। कलेक्टर आशीष तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके तुरंत बाद, सुबह 11 बजे सायरन बजने पर दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, ज्योति लिल्हारे, विंकी सिंहमारे उईके और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से मौन रखकर देश के बलिदानियों को याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *