शांति और पर्यावरण का संदेश लेकर कोरिया पहुंची विश्व पदयात्रा, नगर में स्वागत हुआ

बैकुंठपुर | जिला कोरिया एवं एमसीबी में हाल ही में पहुंची लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विश्वशांति विश्व पदयात्रा टीम केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि पिछले चार दशकों से चल रहा सामाजिक संकल्प है, जो पर्यावरण संरक्षण, शांति और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। टीम के प्रमुख सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप व पर्वतारोही गोविंदा नंद ने जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी से मुलाकात कर जिले में प्रस्तावित जनजागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। इस अभियान की विशेषता यह है कि यह किसी एक विषय तक सीमित नहीं है। इसमें भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक सहभागिता जैसे विषयों पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है। 33 जनपदों की विश्वशांति पदयात्रा एवं रथयात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में यह संदेश पहुंचाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *