शांति और सद््भाव पर हमला है पहलगाम आतंक : आर्चबिशप

रांची | रांची धर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेट आइंद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को पत्र लिखा। इसमें कहा कि प्रिय पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक मना रहे हैं, लेकिन मैं बहुत दुखी मन से आपको पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दुखद घटना के बारे में लिख रहा हूं। 26 निर्दोष लोगों की जान जाने, घायलों के दर्द और उनके परिवारों द्वारा अनुभव किए गए आघात ने हम सभी को झकझोर दिया है और दुखी कर दिया है। अंधेरे के इन क्षणों में, हम अपने दिलों को उन लोगों की ओर मोड़ते हैं, जो पीड़ित हैं और उनके उपचार, आराम और शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस भयानक हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया है। हिंसा का यह कृत्य न केवल व्यक्तियों पर हमला है, बल्कि यह उस शांति और सद्भाव पर भी हमला है, जिसे हम अपने प्यारे देश में बनाने का प्रयास करते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि हमारे दिलों या हमारे समुदायों में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसी क्रूरता का सामना करते हुए नई प्रतिबद्धता के साथ जवाब देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *