शांति गंगा विद्यापीठ स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई

दौसा|पीजी कॉलेज के पास शांति गंगा विद्यापीठ विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। अमित कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनके आदर्शों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद घर छोड़ कर ज्ञान, धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार के लिए संन्यासी बन गए तथा उनकी अपने कार्य एवं स्वाध्याय के प्रति उनकी एकाग्रता अत्यंत विशाल थी। जितेंद्र कुमार शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनके जीवन से अनुसरण कर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की शपथ दिलाई। समारोह में सावन शर्मा, देवराज, ऋषि जैन, रामगोपाल मीणा, हरिसिंह आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *