दौसा| जिला मुख्यालय स्थित सत्यम क्लासेज की ओर से शनिवार को राउप्रावि ढिगारिया टप्पा कोलेश्वर में विद्यार्थियों का जर्सी वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यम क्लासेज की निदेशक प्रिया महेंद्र चांदा ने किया। इस दौरान 120 विद्यार्थियों को जर्सी वितरित की गईं। कड़ाके की ठंड में जर्सी मिलने पर विद्यार्थी खुश दिखाई दिए। वहीं स्कूल परिवार की ओर से सत्यम क्लासेज का आभार जताया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण राम मीणा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर जरुरतमंद परिवार के बच्चे पढ़ते हैं, जिन्हें कई तरह की सुविधा के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है। प्रधानाध्यापक मीणा ने विद्यार्थियों को जर्सी वितरण करने पर सत्यम क्लासेज की निदेशक प्रिया महेंद्र चांदा का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मण राम मीणा, बाबूलाल मीणा, विनोद, ऊषा, चंद्रमोहन शर्मा, शिवचरण शर्मा के साथ सत्यम क्लासेज के जितेंद्र सिर्रा, अजय सिंह पटेल तथा ग्रामीण मौजूद थे।


