भास्कर न्यूज | कोरबा प्रधान कार्यालय में छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ बिलासपुर ने कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। इनमें कोरबा ब्रांच की शाखा प्रबंधक सरिता पाठक, कटघोरा के शाखा प्रबंधक मणिशंकर मिश्रा, पोड़ी-उपरोड़ा के शाखा प्रबंधक रोहित राठौर, बालको के सहायक लेखापाल शैलेष मसीह, एनटीपीसी ब्रांच की प्रभारी प्रबंधक नेहा पांडेय के पुत्र रुद्राक्ष पांडेय, पर्यवेक्षक ज्ञान सोनी के पुत्र अनुभव व अक्षांश सोनी, पेखन चंद्राकर के पुत्र भावेश चंद्राकर, पायल चंद्राकर, पीहू चंद्राकर को पिछली कक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने प्रशस्ति-पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, उपाध्यक्ष रजनी साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा व नोडल अधिकारी बिलासपुर आशीष दुबे ने बच्चों और कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष भागवत यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य शशांक शेखर दुबे, संघ के संरक्षक व कोरबा के नोडल अधिकारी सुशील जोशी, संतोष ठाकुर, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी परिवार समेत बड़ी संख्या में शामिल हुए।


