श्रीवास सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने शत्रुघ्न

कोरबा| शनिवार को श्रीवास (नाई) सामाजिक कल्याण समिति का विधि पूर्वक चुनाव हुआ। समाज के सभी सदस्यों ने इसमें सहभागिता ली। सभी पदों पर समाज ने निर्विरोध निर्वाचन किया। इसमें अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल श्रीवास, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, महासचिव लीलाधर श्रीवास, कोषाध्यक्ष रिखीराम श्रीवास, संयुक्त सचिव रमेश श्रीवास मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी सदस्य पवन श्रीवास व तुलेश श्रीवास बने। संगठन सचिव राजेश्वर श्रीवास, व्यवस्थापक अखिलेश श्रीवास बनाए गए। विशिष्ट प्रकोष्ठ में मंत्री व्यावसायिक प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास, सदस्य (व्यावसायिक) सुशील, राजेन्द्र श्रीवास, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, जगदीश श्रीवास, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, मंत्री महिला प्रकोष्ठ व सदस्य के पद पर महिला मंत्री कल्याणी श्रीवास, सदस्य शारदा श्रीवास, अन्नपूर्णा श्रीवास, सुमन श्रीवास, सुषमा श्रीवास, बसंती श्रीवास बनाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *