शाजापुर एसपी कार्यालय का उज्जैन जोन के डीआईजी नवनीत भिसेन ने गुरुवार शाम निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों और एसडीओपी की बैठक ली। अधिकारियों को लंबित मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश बैठक में डीआईजी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए साल में कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। भिसेन ने लंबित मामलों के निराकरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित माल और अपराधों को इसी महीने निपटाने के लिए कहा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस विभाग नए सालों में बिना किसी पेंडेंसी के एंट्री करें। बैठक के बाद डीआईजी मक्सी थाने के लिए रवाना मीडिया से बात करते हुए डीआईजी भिसेन ने बताया कि वे डीजीपी के निर्देश पर शाजापुर आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर साल दिसंबर में एक अभियान चलाया जाता है, ताकि नए साल में कोई पुराना मामला लंबित न रहे। एसपी कार्यालय के निरीक्षण और बैठक के बाद डीआईजी मक्सी थाने के लिए रवाना हुए। मक्सी थाने में उन्होंने विवेचकों से चर्चा की, उनकी समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने पुराने लंबित अपराधों को हल करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा में जिले में 608 अपराध, 449 चालान एवं 105 मर्ग प्रकरण लंबित पाए गए। डीआईजी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की वीसी के माध्यम से बैठक लेकर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई, नाबालिगों के अपहरण मामलों में जल्द पतरासी और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर जोर दिया।


