जबलपुर में सेंट्रल GST की छापेमार कार्रवाई:एक साथ 4 ठिकानों पर सर्चिंग, दस्तावेज बरामद; करोड़ों की जीएसटी चोरी का अनुमान

जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने गुरुवार को एक साथ 4 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। जीएसटी कमिश्नर लोकेश कुमार लिल्हारे के नेतृत्व में बलदेव बाग स्थित खंडेलवाल ट्रेडर्स, कॉपर वायर व्यापारी के ऑफिस में दबिश दी। यहां बड़ी मात्रा में अपंजीकृत और अघोषित कॉपर वायर बरामद किए गए। शहर के विजय नगर में स्थित कचनार क्लब एंड रिसॉर्ट पर भी रेड मारी गई। शुरुआती जांच में करोड़ों की जीएसटी चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि बिना बिल के फर्म से करोड़ों रुपए का सामान बेचा है। इसके अलावा कुनाल इंडस्ट्रीज, पांढुर्णा के यहां भी छापा मारा गया है। यहां बिक्री-खरीद दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर और प्रोडक्शन संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। फिलहाल जीएसटी की टीम सभी ठिकानों से बरामद दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यहां से बरामद किए दस्तावेज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *