शाजापुर के मोहन बड़ोदिया सीएचसी में डॉक्टर-मरीज परिजन में बहस:घटना का वीडियो सामने आने पर बीएमओ ने दिए जांच के आदेश

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया। जानकारी के अनुसार, मोहन बड़ोदिया निवासी विक्रम अपनी बहन को पेट दर्द की गंभीर शिकायत के बाद गुरुवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। उनकी बहन दर्द से तड़प रही थी। विक्रम ने अस्पताल स्टाफ से इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में पूछा, जिस पर स्टाफ नर्स ने बताया कि डॉक्टर फिलहाल मौजूद नहीं हैं। डॉक्टर के न मिलने से नाराज विक्रम ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर वहां पहुंचे और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई। इसको लेकर डॉक्टर और विक्रम के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो किसी और ने रिकॉर्ड कर लिया। BMO बोले- मामले की जांच कराएंगे इस मामले में मोहन बड़ोदिया के बीएमओ डॉ. आरसी चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और वे पूरे मामले की जांच करेंगे। सामने आए वीडियो में डॉक्टर यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति चिल्ला रहा है। गाली दे रहा है और शराब के नशे में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *