शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने शनिवार को चोरी गया ट्रैक्टर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद किया। दोनों आरोपियों से पुलिस अन्य चोरियों के मामले में भी पूछताछ कर रही है। मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया मक्सी थानांतर्गत ग्राम दुहानी से 22- 23 दिसंबर की रात में फरियादी शंकर सिहं राजपूत का ट्रैक्टर जिसकी कीमत 5 लाख 90 हजार रुपए थी। कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। फरियादी की शिकायत पर थाना मक्सी में मामला दर्ज कर पुलिस टीम बनाकर जांच शुरू की। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी रवि उर्फ रविश गुर्जर (25) और राजेश गुर्जर (23) साल निवासी गण छापरी बडोदिया थाना सुन्दरसी जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया गया। मक्सी पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही है।


