शाजापुर पुलिस लाइन में शस्त्र के साथ वाहनों की पूजन:एसपी के साथ कलेक्टर और विधायक ने किया हवन, ईमानदारी से ड्यूटी करने का लिया संकल्प

शाजापुर में विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान शास्त्रों और पुलिस वाहनों का विधि-विधान से पूजन कर हवन किया गया। कार्यक्रम में हर्ष फायर भी किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सांसद, विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शस्त्रों की पूजा की। इसके बाद हवन प्रारंभ हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने आहुति दी और आरती में भाग लिया। जिले के सभी थानों पर भी शस्त्र पूजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने आम जनता की रक्षा और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने का संकल्प लिया सांसद रोडमल नागर ने इस अवसर पर कहा कि विजयदशमी भगवान राम की असत्य पर सत्य की विजय की प्रेरणा देने वाला पर्व है। उन्होंने बताया कि हमारी सभ्यता और विरासत की रक्षा का संकल्प इसी दिन से जुड़ा है। शस्त्र पूजन का उद्देश्य देश और समाज की रक्षा की भावना को जागृत करना है। इस अवसर पर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ शाजापुर विधायक अरुण भीमावाद, कलेक्टर रिजु बाफना, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एएसपी घनश्याम मालवीय, एसडीएम मनीषा वास्कले, नगर पालिका प्रभारी सीएमओ नेहा गंगारे, जिला होमगार्ड सेनानी विक्रम सिंह मालवीय, रक्षति निरीक्षक वंदना सिंह और एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *