शाजापुर ब्लड बैंक में रक्तदाता को एक्सपायरी फ्रूटी पिलाई:4 साल पुरानी थी, तबीयत बिगड़ी; पीड़ित ने की जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग

शाजापुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बेरछा निवासी दिनेश कुमार नहर, जो नियमित रक्तदाता हैं, रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंचे थे। रक्तदान के दौरान ब्लड बैंक कर्मचारियों ने उन्हें फ्रूटी दी। आधी फ्रूटी पीने के बाद दिनेश को स्वाद खराब लगा और उन्हें जी मचलने लगा। संदेह होने पर दिनेश ने फ्रूटी की एक्सपायरी डेट देखी, जो 17 नवंबर 2021 थी। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद संबंधित कर्मचारी ने एक्सपायरी फ्रूटी वापस ले ली और थोड़ी देर बाद दूसरी फ्रूटी लाकर दी। अचानक से बिगड़ी तबीयत दिनेश ने बताया कि एक्सपायरी फ्रूटी पीने के कारण उन्हें काफी देर तक उल्टी जैसा महसूस होता रहा और तेज ठंड लगने लगी। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने उनका ब्लड प्रेशर जांचा और उन्हें रजाई ओढ़ाई। करीब एक घंटे बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ। दिनेश ने इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिविल सर्जन मीटिंग में था इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना ने बताया कि वे मीटिंग में थे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारी इस मामले को देखेंगे, जिससे जिम्मेदारी अन्य अधिकारियों पर छोड़ दी गई। फ्रूटी कहां से आई इस जानकारी नहीं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.जायसवाल ने स्वीकार किया कि एक फ्रूटी एक्सपायरी डेट की मिली है, लेकिन वह कहां से आई, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्रूटी सांवरिया कोल्ड ड्रिंक से मंगाई जाती है और किसी भी मरीज या रक्तदाता को एक्सपायरी सामग्री नहीं दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *