हरदा में कल 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:आरओबी के गार्डर लॉन्चिंग के कारण कई इलाके प्रभावित होंगे

हरदा में कल (रविवार) सुबह 6 बजे से 11 बजे तक 11 केवी रेलवे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती रेलवे विभाग द्वारा आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के गार्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण की जाएगी। बिजली कंपनी के जेई राकेश सिलोरे ने बताया कि इस कटौती से फाइल वार्ड, अवस्थी कंपाउंड, देव कॉलोनी, कुलहरदा और नारायण टॉकीज जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकतानुसार कटौती के समय को कम या ज्यादा किया जा सकता है। इसी क्रम में, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के वितरण केंद्र चारूवा के जेई नीरज लुनिया ने एक अन्य बिजली कटौती की जानकारी दी। कल सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 132 केवी उपकेंद्र छीपाबड़ से निकलने वाले 33 केवी चारूवा 1 फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र चारूवा से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडरों से जुड़े ग्राम चारूवा पड़वा, कालघड़ डेडगांव, शोभापुर, दामोदरपुरा, सारसुद, दीपगांव बावडिया, सोमगांव, कोथमी, अंजरूद्ध, भगवानपुरा, रकटया, गुहाल, हसनपुरा, रिछाडिया सोनपुरा, जटपुरा, सांगवा, रूनझुन, छुरीखाल, रामटेक, सावलखेड़ा, कुकड़ापानी, सुंदरपानी और जामन्या खुर्द में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *