शाजापुर मंडी में तीन दिन के लिए छुट्टी घोषित:प्याज की बंपर आवक से परिसर में जगह की कमी, प्रशासन ने रोकी नीलामी

शाजापुर कृषि उपज मंडी में प्याज की लगातार बढ़ती आवक के कारण तीन दिनों के लिए लहसुन-प्याज की नीलामी बंद कर दी गई है। यह निर्णय व्यापारियों की मांग पर लिया गया है। मंडी में बीते एक सप्ताह से प्याज की बंपर आवक हो रही है, जिससे जगह की कमी हो गई है। प्याज की अत्यधिक आवक से मंडी में कमी बुधवार को शाजापुर मंडी में लगभग 25 हजार क्विंटल प्याज की आवक दर्ज की गई। प्याज का न्यूनतम भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम 1400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हालांकि, अत्यधिक आवक के चलते कई किसानों को उनकी उपज का अपेक्षित दाम नहीं मिल पाया। कुछ किसानों ने कम भाव मिलने पर अपनी उपज बेचे बिना ही वापस लौटना उचित समझा। किसान अशोक ने बताया कि उन्हें शाजापुर मंडी में प्याज के उचित दाम नहीं मिले, जिसके कारण उन्होंने प्याज वापस ले जाने का निर्णय लिया। अगले तीन दिन तक बंद रहेगी मंडी मंडी सचिव रामप्रसाद परिहार ने बताया कि मंडी में प्याज की अत्यधिक आवक के कारण जगह की कमी हो गई है और पूरी मंडी भर चुकी है। व्यापारियों के आवेदन पर शुक्रवार, 19 दिसंबर से रविवार, 21 दिसंबर 2025 तक तीन दिनों के लिए आलू, प्याज और लहसुन की नीलामी बंद रखने का फैसला किया गया है। ताकि इस अवकाश के दौरान व्यापारी मंडी से प्याज बाहर भेज सकेंगे और जगह खाली हो सके, जिससे अव्यवस्था कम होगी। मंडी सचिव के अनुसार, सोमवार से लहसुन-प्याज मंडी का संचालन सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दिया जाएगा। कृषि उपज मंडी समिति ने किसानों से अपील की है कि वे छुट्‌टी के दौरान अपनी उपज मंडी में न लाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *