शाजापुर में उज्जैन पुलिस टीम ने घर में की जांच:साइबर अपराध पर कार्रवाई; कई संदिग्ध पकड़े

शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र में गिरवर रोड दरगाह के पास पुलिस ने एक घर में कार्रवाई की है। उज्जैन पुलिस की एक टीम के साथ स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर के अंदर काफी देर तक जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह मामला साइबर अपराध से संबंधित बताया जा रहा है। इसे एक बड़ा और गंभीर प्रकरण माना जा रहा है। पुलिस ने शाजापुर से 2-3 संदिग्ध युवकों को भी पकड़ा है, जिन्हें गिरवर रोड स्थित इसी घर में लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा फिलहाल घर के अंदर ही मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई भी विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया है। शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि बाहर से एक पुलिस टीम आई है और किसी मामले में जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *