नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में 11 से 16 दिसंबर तक पंचकल्याणक गजरथ महा महोत्सव हो रहा है। विश्व शांति और आध्यात्मिक सद्भावना के उद्देश्य से हो रहे इस महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को ध्वजारोहण के साथ हुई। नगर के सभी वर्गों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। मंदिरों, प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थल की हुई खास सजावट इसी अवसर पर पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज का तेंदूखेड़ा आगमन हुआ। उनकी अगवानी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हुए, जिन्होंने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। महोत्सव को लेकर नगर में विशेष सजावट की गई है। मंदिरों, प्रमुख मार्गों और आयोजन स्थल को आकर्षक रोशनी और धार्मिक झंडियों से सजाया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि यह महोत्सव क्षेत्र में शांति, एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला साबित होगा। तेंदूखेड़ा में चल रहा यह पंचकल्याणक महोत्सव केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला अवसर भी बन रहा है।


