शाजापुर में रविवार को सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया। पिछले तीन दिन से लगातार तापमान में गिरावट के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि दोपहर करीब 2 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। आसमान साफ होने के साथ धूप खिली। आसमान में बादल छाए रहने और उत्तरी दिशा से चल रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। वहीं, कई जगह अलाव जलाकर सर्दी से राहत लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं, शाम को कोहरा भी रह सकता है। शहर पूरी तरह घने कोहरे की चादर में लिपटा रविवार रात करीब 9 बजे के बाद शाजापुर शहर कोहरे की चादर में लिपट गया था, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई थी। इस सर्दी के मौसम में यह पहली बार इतना घना कोहरा देखा गया। मौसम की स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने एहतियातन आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित किया है।


