शाजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। यह घटना कौटिल्य स्कूल के आगे हुई। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे की है। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीच में फंस गई, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल से वापस लौट रहे दो युवक घायल हादसे के समय कार में शाजापुर शहर निवासी दो युवक आदिल और रेहान सवार थे। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी काम से भोपाल गए थे और लौटते समय यह दुर्घटना हुई। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं। सड़क के बीच से हटाकर किनारे की कार कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क के बीच से हटाकर किनारे कर दिया गया है, ताकि आवाजाही सुचारू रूप से जारी रह सके। फिलहाल, क्षतिग्रस्त वाहन के मालिकों द्वारा अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


