शाजापुर में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम:सुबह 8 बजे तक हेडलाइट जलाकर चले वाहन; अगले हफ्ते तक ठंड बरकरार

शाजापुर में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। लगातार दूसरे दिन भी नगर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। गुरुवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। सुबह करीब 8 बजे तक सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। ठंडी हवाओं के कारण दिनभर सर्दी का एहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन शीतलहर का असर बरकरार रहा। विशेषज्ञ बोले- तापमान में और गिरावट आ सकती है मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि गुरुवार रात को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में और गिरावट आ सकती है। रात के समय शीतलहर और घने कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। कोहरे के कारण आवाजाही प्रभावित हो रहा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते और गर्म कपड़े पहनते दिखे। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक सर्द मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *