शाजापुर में तालाब में डूबने से बालक की मौत:गोविंदा गांव में तालाब के पास गया था; गहरे पानी में जाने से हादसा

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदा में सोमवार को एक 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तालाब के पास गया था बालक मृतक की पहचान कासिम, पिता शाहरुख खान, निवासी ग्राम गोविंदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कासिम किसी काम से तालाब के पास गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बालक को तुरंत मोहन बड़ोदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने शाम करीब 6 बजे कासिम को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया- मामले में मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *