शाजापुर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक इंदौर रेफर:बिजाना जोड़ पर आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

शाजापुर नेशनल हाईवे-52 पर बिजाना जोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। वहां से गुजर रही महाराष्ट्र की एक एंबुलेंस के चालक ने एक घायल युवक को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरे घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे 108 एंबुलेंस की मदद से अन्यत्र उपचार के लिए ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान और भर्ती अस्पताल की जानकारी जिला अस्पताल प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं थी। शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक की पहचान शाजापुर निवासी लोकेंद्र पिता विष्णु प्रसाद के रूप में हुई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर अश्वनी राजपूत ने बताया कि लोकेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई है और फ्रैक्चर भी हुआ है। प्राथमिक उपचार और सिटी स्कैन के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *