शाजापुर में नियम उल्लंघन पर आरामशीन सील:वन विभाग बोला-अवैध लकड़ी कारोबार पर नहीं होगी कोई ढिलाई

शाजापुर में वन विभाग ने अवैध लकड़ी संग्रहण पर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को सुंदरसी क्षेत्र में एक आरामशीन का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस से अधिक मात्रा में संग्रहित लकड़ी जब्त की गई, जिसके बाद आरामशीन को सील कर दिया गया। दर्ज मात्रा से अधिक लकड़ी का मिला अवैध भंडारण वनमंडलाधिकारी शाजापुर के निर्देश पर परिक्षेत्र शाजापुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुंदरसी स्थित मम्मू खां पिता जुम्मे खां की आरामशीन का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि आरामशीन परिसर में अवैध लकड़ी चिरान पंजी में दर्ज मात्रा से अधिक लकड़ी का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। आरामशीन का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद इस गंभीर उल्लंघन पर वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संग्रहित लकड़ी को विधिवत जब्त किया। वन अपराध प्रकरण शनिवार को दर्ज किया गया है। कार्रवाई के तहत संबंधित आरामशीन का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी कारोबार पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *