दतिया में ट्रैक्टर की टक्कर से 11 केवी खंभा गिरा:घर पर करंट फैला; इलेक्ट्रॉनिक सामान जला

दतिया के भांडेर थाना अंतर्गत अयोध्या बस्ती के पास बरकी सरांय मोहल्ला में शनिवार शाम करीब 4.40 बजे एक दुर्घटना हो गई। मेन बाजार से उत्तरप्रदेश के मोंठ थाना अंतर्गत ग्राम चिनार की ओर जा रहा एक महिंद्रा ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे 11 केवी विद्युत खंभे से टकरा गया। खंभा दिनेश साहू के घर के पास लगा था। ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत खंभा उखड़कर दिनेश साहू के मकान पर गिर गया, जिससे मकान में करंट फैल गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए तथा मकान का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग एवं पुलिस को सूचना दी गई। समय रहते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *