शाजापुर में मकर संक्रांति के मौके पर बाजारों में पतंगों की रौनक फिर से लौट आई है। शहर की दुकानों में रंग-बिरंगी पतंगों और देसी डोर से बाजार सजे हैं। इस साल पतंगों और डोर की कीमतों में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसके बावजूद बिक्री अच्छी चल रही है और ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। थीम वाली पतंग की डिमांड इस साल बाजार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम वाली पतंगें खास आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इन पतंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें छपी हैं। इसके अलावा बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगों की भी काफी मांग है। शाजापुर शहर में लगभग 20 से 30 पतंगों की दुकानें काम कर रही हैं। देसी डोर की बढ़ी मांग व्यापारियों के अनुसार, ‘मयूर’ और ‘ब्लैक पैंथर’ जैसी देसी डोर की खूब बिक्री हो रही है। इस साल ‘बरेली ड्रैगन डोर’ भी चर्चा में है, जो चीन डोर को कड़ी चुनौती दे रही है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी एक पतंग 100 रुपए प्रति नग मिल रही है। सस्ती डोर 120 से 500 रुपए में उपलब्ध है, जबकि ‘न्यू इंडिया डोर’ 350 से 1500 रुपए और ‘ड्रैगन डोर’ 3500 रुपए तक बिक रही है। चकरियों की कीमत 3500 से 4000 रुपए तक है। इस बार सोलर ऑटोमैटिक चकरियां भी बाजार में आई हैं। ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा व्यापारियों ने बताया कि पतंग और चकरियां अब ऑनलाइन माध्यम से भी खरीदी जा सकती हैं। लोग अब सुरक्षित और पारंपरिक पतंगबाजी की ओर लौट रहे हैं।


