शाजापुर में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंडक:दिनभर छाए रहेंगे बादल, तेज वर्षा का अलर्ट जारी; 16.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

शाजापुर में मंगलवार सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह करीब 9 बजे रिमझिम बारिश हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। सुबह से ही आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। हालांकि, तेज ठंडी हवाएं न चलने के कारण लोगों को अधिक सर्दी महसूस नहीं हुई, लेकिन बादलों के कारण हल्की ठंडक बनी रही। दिन में तेज बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। विभाग ने बीच-बीच में 1 से 2 घंटे के लिए झमाझम बारिश होने की भी आशंका जताई है। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान आर्द्रता 46 प्रतिशत रही और दक्षिण-पश्चिमी हवाएं औसतन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले दो दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *