MP में 26 जनवरी की 10 बड़ी खबरें:पेट्रोल पंप पर युवक को हार्ट अटैक, AIIMS की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग, टीचर ने पीटा तो किया सुसाइड

1. AIIMS भोपाल की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद वारदात रविवार शाम भोपाल एम्स की लिफ्ट में महिला अटेंडर से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। आरोपी ने पहले बातचीत की, फिर गेट खुलते ही महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। घटना के समय सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे और पीड़िता करीब 10 मिनट तक रोती रही। सोमवार को CCTV वीडियो सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 2. पेट्रोल पंप पर हार्ट अटैक, CPR से बची ड्राइवर की जान पेट्रोल पंप पर अचानक हार्ट अटैक आने से एक ड्राइवर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बिना घबराए 55 सेकेंड तक CPR दिया, जिससे ड्राइवर की जान बच गई। कर्मचारी ने CPR सोशल मीडिया वीडियो से सीखा था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और कर्मचारी की सूझबूझ की हर तरफ सराहना हो रही है। पढ़ें पूरी खबर 3. लव मैरिज पर पंचायत का फरमान, परिवारों के बहिष्कार का ऐलान रतलाम के पंचेवा गांव में पंचायत ने लव मैरिज करने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया है। पंचायत ने कहा कि ऐसे परिवारों के घर न पंडित आएंगे, न दूध और नाई जैसी सेवाएं मिलेंगी, साथ ही काम पर भी नहीं रखा जाएगा। फैसले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. रतलाम में बंदूक की दुकान में धमाका, 4 गंभीर रूप से झुलसे रतलाम में एक बंदूक की दुकान में अचानक धमाका हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चश्मदीदों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने दौड़कर जान बचाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर FSL टीम पहुंचकर जांच कर रही है, धमाके के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर 5. मांडू में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, 100 नेताओं को मिलेगा चुनावी मंत्र 30 जनवरी से धार के मांडू में कांग्रेस का ‘सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित होगा। इसमें देशभर से चुने गए 100 पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती के टिप्स देंगे। शिविर को आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी इसे जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने का अहम कदम मान रही है। पढ़ें पूरी खबर 6. कर्तव्यपथ पर दिखी अहिल्याबाई की झलक, MP की झांकी बनी आकर्षण दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मध्यप्रदेश की झांकी में देवी अहिल्याबाई होलकर की विरासत और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया गया। झांकी को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्यमंत्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। झांकी में मप्र की परंपरा, कला और इतिहास की झलक देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर 7. दावोस में पाकिस्तानी झंडा, भारतीय झंडा न होने पर सवाल दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान पाकिस्तानी झंडा दिखने और भारतीय झंडा न होने पर इंदौर की डॉ. रोहिणी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधित्व मजबूत था, फिर भी यह निराशाजनक है। डॉ. रोहिणी पहले भी सांसद चंद्रशेखर पर आरोप लगा चुकी हैं। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर 8. रेलवे अफसर से 37.77 लाख की ठगी, अरब से चल रहा था नेटवर्क खंडवा में रेलवे अफसर से 37.77 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अरब देशों से संचालित नेटवर्क के जरिए 2 करोड़ के मुनाफे का लालच दिया। जांच में सामने आया कि ठगी का नेटवर्क अंतरराज्यीय है। मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 9. जबलपुर में 9वीं की छात्रा की आत्महत्या, शिक्षक पर मारपीट के आरोप जबलपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। दादी ने बताया कि कुछ दिन बाद ही छात्रा का जन्मदिन था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 10. रायसेन में 8॰ ठंड में झाड़ियों में मिला नवजात:नाल तक नहीं कटी थी रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के सलैया गांव में सोमवार सुबह 8 डिग्री तापमान के बीच एक नवजात शिशु झाड़ियों में लावारिस हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की नाल तक नहीं कटी थी और उसके पैर व प्राइवेट पार्ट में चोटें थीं, साथ ही बुखार भी था। हालत फिलहाल स्थिर है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *