शाजापुर में लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात:साल के आखिरी रविवार को 117वीं बार कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी रविवार को 117वीं बार मन की बात की। पीएम ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हम कुंभ में भाग लें तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को शाजापुर शहर में कई जगह लोगों ने एक साथ देखा, जिसमें विधायक अरुण भीमावद भी शामिल थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे इस कार्यक्रम का समापन हुआ। मन की बात कार्यक्रम में शामिल रहने वाले जागरूक लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में दिए जाने वाला मार्गदर्शन और संबोधन काफी महत्वपूर्ण होता है। रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम में भी उन्होंने महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरल धारा, न बंटे देश हमारा। यह बात अनुकरणीय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *