‘भोपाल-बीना मेमू-पैसेंजर ट्रेन शुरू करें,:अप-डाउनर्स ने रेल प्रबंधक से मांग की; बोले- बंद रास्ता भी खोला जाए

भोपाल से बीना के दौड़ने वाली 2 मेमू ट्रेन का संचालन फिर शुरू करने की मांग की गई है। ये अगले 3 महीने से बंद की गई है। इस वजह से अप-डाउनर्स को परेशानी हो रही है। इसे लेकर उन्होंने रविवार को रेल प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। रेलवे अप डाऊनर्स प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन संस्था ने रेल प्रबंधक के अलावा सांसद आलोक शर्मा को भी ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, लेकिन मेमू ट्रेन को बंद कर दिया गया है। जिससे कई यात्रियों को परेशानी हो रही है। उसे फिर से शुरू किया जाना चाहिए। इस मेमू ट्रेन से हर रोज हजारों यात्री सफर करते हैं। इनमें अप-डाउनर्स भी शामिल हैं। यदि यह ट्रेन शुरू नहीं की जाती है तो अगले 3 महीने के लिए भोपाल से बीना तक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो। मेट्रो की वजह से रास्ता बंद, परेशानी बढ़ी
मेट्रो के काम की वजह से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 के बाहर के कई रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। जिससे भी यात्री परेशान हो रहे हैं। वैकल्पिक रास्ता काफी दूर होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। दिव्यांग, बुजुर्ग और बच्चों की दिक्कतें सबसे ज्यादा है। यहां पार्किंग भी बंद की गई है। जिससे ऑटो चालकों का जीवन-यापन भी मुश्किल हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *