डिंडौरी में रविवार को अमरपुर परिक्षेत्र के रेंजर ने गोरखपुर वन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें जंगलों की सुरक्षा और गांव के विकास कार्यों के लिए मिलने वाले काष्ठ लाभांश की राशि को लेकर चर्चा की। रेंजर ने बताया कि 50 प्रतिशत नकद राशि वितरित की जाएगी और 50 प्रतिशत की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। जंगल की सुरक्षा को लेकर चर्चा अमरपुर वन परिक्षेत्र अतुल सिंह रेंजर ने सदस्यों को बताया कि शासन से जो काष्ठ लाभांश की राशि वन समिति के खाते में मिली है। उसमें 50 प्रतिशत नकद ग्रामीणों को भुगतान करना है, जिसका मतदाता सूची में नाम हो और उसके खिलाफ कोई वन अपराध दर्ज न हो। बैठक के दौरान गोरखपुर वन समिति की अध्यक्ष तारा बाई और सचिव रामलाल सिद्राम ने प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण और पिचिंग कराने को लेकर बात की तो रेंजर ने जंगल की सुरक्षा को लेकर समिति के सदस्यों से चर्चा की। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच दल सिंह मरावी और वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।


