शाजापुर में सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर घायल:सड़क पार करते करते समय कार ने मारी टक्कर; डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग सड़क पर काफी दूर तक जा गिरे और उन्हें गंभीर चोट आईं। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। सड़क पार करते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, हादसा पनवाड़ी के पास हुआ। यहां के निवासी शेर अली सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक सामने से आए एक वाहन ने उन्हें टक्कर। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस और डायल 112 ने दिखाई सक्रियता सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट संजीव सूर्यवंशी और हेड कॉन्स्टेबल बैजनाथ सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल शेर अली की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है, फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वाहन जब्त, चालक से पूछताछ शुरू हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी को थाने खड़ा करवाया गया है और पुलिस वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होते ही दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *