शाजापुर में सर्द हवाओं का कहर जारी:कोहरे और धुंध के साथ हुई दिन की शुरुआत, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शाजापुर में सर्द हवाओं का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है और अब सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हो रही है। सर्द हवाओं की सरसराहट के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके कारण रात के साथ-साथ दिन में भी लोगों को तेज ठंड का एहसास हो रहा है। राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम और ज्यादा सर्द हो सकता है। उल्लेखनीय है कि समूचे अंचल को शीतलहर ने अपनी चपेट में लेकर ठिठुराना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि उत्तरी सर्द हवाओं के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे की धुंध छाई रही दिनभर पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ था, जिससे तापमान में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी देखी जा रही थी। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट बदली और सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिनभर कोहरा शहर को अपनी आगोश में समेटे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इसी सप्ताह रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है और शीतलहर का असर बरकरार रहेगा। इसका मतलब है कि शहर के लोगों को रात और दिन दोनों समय ठंड का सामना करना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *