हरदा में बर्फीली हवाएं चलने से बढ़ी सर्दी:अगले 4-5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 5 जनवरी के बाद बदलाव के आसार

हरदा में गुरुवार को तापमान में गिरावट और बर्फीली हवाओं के चलने से सर्दी बढ़ गई है। यह स्थिति अगले 48 घंटे तक ऐसे ही बने रहने के अनुमान है। हालांकि रात के तापमान में हल्का बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स के एक्टिव होने के बाद 5 जनवरी के आसपास मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिन बर्फीली हवाओं के तेज रफ्तार में चलने से सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई है। बढ़ती सर्दी के चलते लोग जगह-जगह पर अलाव तापते दिख रहे हैं। धूप न निकलने से फसलों पर पाला पड़ने का खतरा जिले में तापमान में गिरावट और बर्फीली हवाओं से पौधों पर ओस की बूंदें जम रही हैं। हालांकि धूप निकलने से ओस की बूंद पिघल कर नीचे गिर जाती हैं। इससे फसलों पर पाला नहीं पड़ता, लेकिन धूप न निकलने की स्थिति में बूंदें ज्यादा समय तक जमी रहने से पाले का खतरा बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए कृषि विभाग ने किसानों से फसल के बचाव के लिए खेतों की मेड़ों पर धुआं करने की सलाह दी है। हरदा से आई आज सुबह की तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *