शाजापुर में 3 दिनों से छाया घना कोहरा:विशेषज्ञ बोले-आगामी दिनों में ठंड से राहत मिलने की संभावना

शाजापुर जिले में लगातार तीसरे दिन कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी काफी कम रही। आसमान में काले बादल छाए रहे और पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। 2 जनवरी से 4 जनवरी तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया है। दिनभर शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ गई है। लोग केवल आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे और जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी चहल-पहल कम शनिवार रात से घना कोहरा और ओस गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, जो रविवार सुबह तक जारी रहा। कोहरे के कारण रिमझिम फुहार जैसी नमी भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा। आर्द्रता 49 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पूर्वी दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा, जबकि सोमवार से मौसम साफ होने और ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *