शाजापुर में 69 चालकों के लाइसेंस निलंबित:हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं लगाने और मोबाइल पर बात करने पर हुई कार्रवाई

शाजापुर में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर शाजापुर और जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह अभियान यातायात पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इन चालकों ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहनना, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करना, मोबाइल फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाना, ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाना जैसे नियमों का उल्लंघन किया था। जिला सड़क सुरक्षा समिति ने दिसंबर 2025 तक 500 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कई चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए गए। मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत ऐसे चालकों से 1000 रुपए और 5000 रुपए का अतिरिक्त समन शुल्क वसूला गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब बिना लाइसेंस वाहन चलाना महंगा पड़ेगा और नियम उल्लंघन की प्रत्येक स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाजापुर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की नवंबर 2025 की बैठक में यह विशेष पहल शुरू की गई थी। इसके तहत सभी वाहन चालकों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना अनिवार्य किया गया है। यातायात पुलिस शाजापुर आदतन नियम उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी निगरानी रख रही है। जिन चालकों द्वारा तीन या अधिक बार नियमों का उल्लंघन किया जाएगा, उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां निर्धारित अर्थदंड के अनुसार उन्हें दंडित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *