शाजापुर में NSUI ने कॉलेज सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन:असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, CCTV और गार्ड की मांग

शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य बीपी मीणा को जन भागीदारी समिति अध्यक्ष के नाम दिया गया। एनएसयूआई ने ज्ञापन में बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कॉलेज परिसर के बाहर बढ़ते आवागमन के कारण असामाजिक तत्वों की गतिविधियां, अनावश्यक भीड़ और सुरक्षा संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। संगठन ने अपनी मांगों में कहा कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर कोई स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे दुर्घटना, छेड़छाड़ और अव्यवस्था की आशंका बनी रहती है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर लिफ्टिंग बैरिकेड लगाने, दो सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और एक स्थायी सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की मांग की है। उन्होंने छात्रहित और कॉलेज की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इन व्यवस्थाओं को शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *