शाजापुर: संतश्री 1008 बच्चा दास महाराज की 25वीं पुण्यतिथि मनाई:नैनावद में किया विशाल भंडारे का आयोजन; हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

शाजापुर जिले के ग्राम नैनावद में महाकाल मंदिर के संस्थापक और प्रेरणा स्रोत संत श्री 1008 बच्चा दास महाराज की 25वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद कर महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नैनावद सहित आसपास के सभी गांवों और शाजापुर से आई धर्म प्रेमी जनता ने महाप्रसादी का ग्रहण कर पुण्य का लाभ लिया। जानकारी महाकाल मंदिर समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह देवड़ा रविवार शाम 4 बजे करीब बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हमारे प्रेरणा पूज्य संत श्री 1008 बच्चा बाबा जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि नैनावद के महाकाल मंदिर में मनाई गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *