रायपुर जिले में अभनपुर में शादीशुदा महिला हत्या के रायपुर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। वही इस घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी उत्तम साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासे में हत्या की वजह प्रेम संबंंध को बताया है। पूछताछ में आरोपी उत्तम साहू ने बताया कि उसका मृतिका धनेश्वरी यादव के साथ पूर्व में प्रेम संबंध था। धनेश्वरी यादव ने उत्तम साहू के साथ प्रेम संबंध को समाप्त कर दिया था। जिस पर आरोपी ने मृतिका को अंतिम बार मिलने हेतु अपने घर बुलाया था। मृतिका आरोपी से मिलने उसके घर गयी थी इसी दौरान आरोपी प्रेम संबंध को लगातार जारी रखने मृतिका पर दबाब बना रहा था। धनेश्वरी के नहीं मानने पर आरोपी उत्तम साहू गुस्से में आकर पास रखें लोहे के पाईप से धनेश्वरी यादव के सिर पर लगातार वार कर मारकर उसकी हत्या कर दिया और फरार हो गया । ओडिशा के पुरी से आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने खुलासे में बताया क पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान मृतिका एवं संदेही उत्तम साहू के बीच प्रेम संबंध में जानकारी मिली। उत्तम साहू घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उत्तम साहू की पतासाजी की गई। पुलिस को गुमराह करने और खुद को बचाने के लिए वह बार – बार अपना लोकेशन बदलता था। इसी दौरान आरोपी की ओडिशा पुरी में होने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्य ओडिशा पहुंची और आरोपी की पतासाजी करते उसे गिरफ्तार कर लिया गया । पति काम से नागपुर गया था पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने पति (37 साल) और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना इलाके में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। वह 27 जनवरी को कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था। घर पर महिला अपने 2 बच्चों के साथ थी। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब महिला की अपने पति से फोन पर बातचीत भी हुई। इसके बाद शाम 5 बजे उसके एक बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है। महिला का पति वापस गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तभी गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिली है। आसपास खून बिखरा हुआ है। उसकी बेरहमी से हत्या हो गई है। साथ ही उत्तम साहू घर से फरार था।


