शादीशुदा युवक और विवाहिता टांके में कूदें, युवती की मौत:दो दिन से घर से थे लापता; लव अफेयर के चलते दोनों ने उठाया कदम

लव अफेयर के चलते शादीशुदा युवक और विवाहिता ने टांके में कूदकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। टांके में गिरता देख ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। लड़की की डेथ हो गई। वहीं युवक को घायल हालात में रेफर किया गया। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके अमरावास कोनरा गांव सुबह साढ़े आठ बजे की है। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। दो दिन युवक-युवती दोनों घर से लापता था। पुलिस के अनुसार कोनरा अमरावास निवासी खेराज के टांके पर युवक-युवती दोनों बैठे थे। वहां पर दिव्यांग ने दोनों को देख लिया। संदिग्ध हालात में पाए जाने पर आसपास के लोगों से संपर्क किया। वहीं लड़के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। कुछ देर बाद दोनों टांके में कूद गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को टांके से बाहर निकालकर चौहटन हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं लड़का प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया है। दोनों की पहचान मृतका लक्ष्मी पुत्री नंदुलाल निवासी आटिया और डूंगराराम पुत्र प्रभुराम निवासी अममरावास कोनरा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। वहीं युवक डूंगराराम का चौहटन में प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया- प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच लव अफेयर होना सामने आया है। फिलहाल परिजनों को सूचना दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के घर से 600 मीटर दूर कूदे टांके युवक डूंगराराम शादीशुदा है। इसके दो बच्चियां है। खुद मजदूरी करता है। युवक डूगराराम सोमवार को घर से निकला था। मंगलवार को पूरे दिन घर नहीं लौटा। मिली जानकारी के दौरान युवक और विवाहिता मंगलवार को साथ में ही थे। बुधवार को सुबह 600 मीटर दूर खेत में बने टांके पर बैठा देख लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *