शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | लुधियाना शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 27 जनवरी को घर से सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गई थी। करीब एक घंटे तक घर वापस न आने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। कई दिन तक रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के दौरान सामने आया कि नानक नगर, कारा बारा इलाके का रहने वाला एक युवक लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। मां की शिकायत के आधार पर थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *