शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल करने के मामले में मोती नगर थाना पुलिस ने आरोपी अनिकेत शर्मा वासी न्यू हरगोबिंद नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह महीनों पहले आरोपी के संपर्क में आई थी। इस दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी बहाने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर उसे डराना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीडि़ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


