अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने युवती से रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता को 4 साल तक शादी का झांसा देकर रेप किया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया- 6 जनवरी 2025 को पीड़िता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि आरोपी आरिफ ने 4 वर्षों से निरंतर शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया था। मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया- टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह पर दबिश दी। मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव किया। इस बीच मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए शीशा खान इलाके के आरिफ अब्बासी (36) पुत्र फजलुद्दीन अब्बासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


