शादी का झांसा देकर 6 महीने तक महिला से रेप:आरोपी के भाई पर भी दुष्कर्म का आरोप, जान से मारने की दी धमकी

अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़िता की ओर से मुख्य आरोपी के भाई पर भी रेप करने और पिता द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गेगल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गेगल थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2025 में उसे शादी का झांसा देकर एक युवक के द्वारा करीब 6 महीने तक रेप किया गया। आरोपी के भाई के द्वारा भी उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के कृत्य से वह प्रेग्नेंट हो गई। इसकी जानकारी जब दोनों आरोपियों पिता को दी तो पिता के द्वारा भी उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके साथ छेड़छाड़ की गई। गूगल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *