सीकर में मौसम बदला, बादल छाने से शीतलहर कमजोर पड़ी:आज मिनिमम टेंपरेचर 4.8 डिग्री, एक सप्ताह ड्राई रहेगा मौसम

सीकर में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण तेज सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। बादलवाही की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। अभी एक सप्ताह तक सर्दी से मामूली राहत रहने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। आज सुबह जल्दी ही धूप खिल गई है। सीकर‌ समेत शेखावाटी इलाके में सुबह और रात की सर्दी का दौर लगातार जारी है। बादलों की वजह से ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं। पिछले 2 दिनों से दिन में तेज धूप खिल रही है, इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा है। कल सुबह से एक बार फिर धीमी गति से हवाएं चल सकती हैं। सीकर के तापमान की बात करें तो आज जिले के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार शेखावाटी समेत प्रदेशभर के मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे है, इसलिए रात की सर्दी अभी भी तेज है। अभी एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। अगले सप्ताह नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के बाद मौसम में बदलाव होने‌ का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *