शादी के बंधन में बंधे ओलिंपियन मनदीप हॉकी खिलाड़ी उदिता के संग रचाया विवाह

जालंधर| अदालत ने 198 नशीले इंजेक्शन के केस में दो तस्करों को 6-6 साल की कैद व 2-2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। थाना फिल्लौर की पुलिस ने 25 जनवरी 2019 को लेसड़ीवाल के मनप्रीत सिंह और महमदपुर (आदमपुर) के गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। इन से 198 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। जालंधर| भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने हरियाणा के हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य सदस्य उदिता दूहन के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में लावां फेरे लिए। इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद रहे। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। एक दिन पहले मनदीप सिंह के घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ। दोनों ने हरियाणवी पहनावे और हॉकी ड्रेस में फोटो क्लिक कराईं। मिट्ठापुर के रहने वाले मनदीप सिंह लगातार दो बार ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *