धनबाद में बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में एक प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी कराई गई। युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी और 29 अप्रैल को घर पर बारात आने वाली थी। इससे पहले ही 27 अप्रैल को युवती प्रेमी संग भाग गई। ग्रामीणों की मदद से युवती को प्रेमी संग गया (बिहार) से धनबाद लाया गया और उनकी शादी करा दी गई। घटना टुंडी थाना क्षेत्र की है। घर में शादी की चल रही थी तैयारी दक्षिणी टुंडी स्थित लक्ष्मणपुर के गोपालपुर टोला निवासी एक युवती 27 अप्रैल को अपने घर से अचानक लापता हो गई। दो दिन बाद 29 अप्रैल को युवती की शादी टुंडी के ही केस्को में होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। परिजन शादी के रस्मों के साथ खरीदारी में जुटे थे। युवती के अचानक गायब हो जाने पर कोहराम मच गया। परिजनों ने सूचना टुंडी थाने को दी। गया जाकर युवती को प्रेमी के साथ बरामद किया पुलिस युवती की खोजबीन कर ही रही थी कि इसी दौरान उसके बिहार के गया में होने का पता चला। परिजन और ग्रामीणों ने गया जाकर युवती को प्रेमी के साथ बरामद किया। दोनों को लेकर टुंडी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रेमी कन्हैया निवासी प्रेमचंद महतो है, जो गोपालपुर ओला टेंट हाउस चलाता है। पास में ही युवती का घर है। परिजनों को अफेयर का पता चला तो लड़की की तय कर दी शादी पुलिस को युवक ने बताया कि युवती के घर के पास आने-जाने के दौरान परिचय हुआ। कुछ दिन बातचीत होने के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी। परिजनों ने उसकी शादी केस्को के एक युवक से तय कर दी। प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी परेशान हो गया। दोनों ने भाग जाने का निर्णय लिया। प्रेमी जोड़े ने पुलिस के सामने खुद को बताया बालिग इसके बाद युवक 27 अप्रैल को गोपालपुर टोला के बाहर पहुंचा। युवती चुपचाप घर से निकल गई। फिर दोनों गया में परिचित के यहां चले गए। इधर, दोनों ने पुलिस के सामने खुद को बालिग बताया और कहा कि जीवन भर साथ रहना चाहते हैं। दोनों की रजामंदी से पुलिस और युवक के परिजनों, कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी में उनकी मंदिर में शादी करा दी गई। युवती के परिजनों ने कहा- अब हर रिश्ता खत्म
युवक और युवती दोनों के परिजनों को थाना बुलाया गया। युवक के परिजन आए और दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए। पर युवती के परिजनों ने आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रहा।


