लुधियाना में हथियारबंद युवकों 12वीं के छात्र को पीटा:शरीर पर 50 टांके लगे, हालत गंभीर; घर लौटते समय पार्क में बैठा, तभी हमला

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर मुंडिया कलां के रामनगर इलाके में रहने वाले 12वीं के छात्र पर करीब 50 हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। घटना के वक्त युवक अपने घर के पीछे पार्क में बैठा था। हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके के लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। शरीर पर लगे कुल 50 टांके अस्पताल में घायल के दोनों हाथों सहित सिर, पैर, छाती व कंधे पर गहरी चोटें होने के चलते शरीर के अलग अलग अंगों पर कुल 50 टांके लगे। पीड़ित ने थाना जमालपुर के अधीन पड़ती चौकी मुंडिया की पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 12वीं कक्षा में पढ़ता है पीड़ित अस्पताल में घायल आकाश यादव ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है और पिता की मदद के लिए काम भी करता आ रहा है। वह काम से घर लौटा तो, रास्ते मे घर के पीछे पार्क में जाकर बैठ गया। जहां वह अक्सर रुकता था। जैसे ही वह पार्क में जाकर बैठा,तो उस पर लगभग 50 के करीब हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। घायल आकाश के अनुसार उसे नहीं पता कि उस पर हमला किसने और किसी रंजिश के चलते किया है। फिलहाल परिजनों ने घायल का मेडिकल करवा मामले की शिकायत पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस को दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *