शादी में हर्ष फायरिंग, दुल्हन का चचेरा भाई जख्मी:दुर्गापुर रेफर, श्रमिक नेता को खुद की अवैध पिस्टल से‎ लगी थी गोली

धनबाद के गोविंदपुर स्थित अग्रसेन भवन में एक विवाह समारोह के दौरान बीती रात हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में दुल्हन के चचेर भाई के पैर में गोली लग गई। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बारात बाघमारा से आई थी। फिलहाल युवक को दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे मामले में ‎बीसीसीएलकर्मी ‎‎व जनता श्रमिक ‎‎‎संघ के सचिव ‎‎‎राधेश्याम यादव‎‎ पर गोली चालन ‎‎‎मामले का पुलिस ‎‎ने खुलासा कर ‎‎लिया है। पुलिस ‎की जांच में पता चला कि राधेश्याम को ‎‎अपराधियों ने नहीं, बल्कि खुद की‎ अवैध पिस्टल से गोली लगी थी। दुल्हन के चचेरे भाई के पैर में लगी गोली
कृष्णा विश्वकर्मा उर्फ हिप्पी की बेटी की शादी में बुलाए गए दोनाली बंदूकधारी ने बारात के पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली हवा में चली, लेकिन दूसरी गोली चलाने के प्रयास के दौरान वह 26 वर्षीय श्याम सुंदर विश्वकर्मा के दाहिने पैर में जा लगी। घायल युवक को तत्काल एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे दुर्गापुर अस्पताल रेफर कर दिया। अग्रसेन भवन के बाहर बारात लगाने के दौरान दोनाली बंदूक से चली गोली मामले में एफआईआर की गई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल श्याम सुंदर विश्कर्मा इलाजरत है। आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। -एमडी रुस्तम, थाना प्रभारी, गोविंदपुर पुलिस ने 3 दिन बाद मामले का किया खुलासा‎
‎इधर, बीसीसीएलकर्मी‎‎ व जनता श्रमिक ‎‎‎संघ के सचिव ‎‎‎राधेश्याम यादव‎‎ पर गोली चालन ‎‎‎मामले का पुलिस ‎‎ने खुलासा कर ‎‎लिया है। पुलिस ‎की जांच में पता चला कि राधेश्याम को ‎‎अपराधियों ने नहीं, बल्कि खुद की‎ अवैध पिस्टल से गोली लगी थी। पुलिस ‎ने राधेश्याम के खिलाफ ‎‎सुदामडीह थाना में रविवार को एफआईआर दर्ज‎ कर लिया है। पुलिस के‎ अनुसार, राधेश्याम के अस्पताल से‎ लौटने के बाद रविवार को जब पुलिस ‎ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो‎ परत-दर-परत सच सामने आ गया। राधेश्याम ने पुलिस को ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎बताया कि अपने घर के बरामदे में चार ‎दोस्तों के साथ पिस्तौल खोलकर दिखा‎ रहा था, उसी दौरान अचानक गोली‎ चल गई और उसके दाहिने पैर में ‎जा लगी। सुदामडीह पुलिस ने राधेश्याम‎की निशानदेही पर उनके आंगन के ‎कचरे में रखे हुए पिस्टल को बरामद‎ कर लिया है। गुरुवार को लगी थी गोली
राधेश्याम ने गुरुवार की देर रात गोली चलने‎ की बात कही थी। गोली लगने के बाद‎ घायल राधेश्याम यादव का पाटलिपुत्र‎नर्सिंग होम धनबाद में इलाज कराया‎था। पुलिस को दिए बयान में उसने ‎कहा था कि भूलना बरारी से आने के दौरान किसी ने उसे गोली मार दी। राधेश्याम के स्वीकारोक्ति बयान ‎के आधार पर गोलीकांड का ‎उद्भेदन कर लिया गया है। अवैध ‎पिस्तौल उनके घर के आंगन से‎बरामद किया गया। अवर निरीक्षक‎ मगमोहन बांद्रा के बयान पर पुलिस‎ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज‎कर लिया है। सोमवार को धनबाद‎जेल भेजा जाएगा। -पंकज‎ भूषण, जोरापोखर, सर्किल इंस्पेक्टर‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *