शहर में दोपहिया वाहन चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली वारदात इस्लामगंज में शादी समारोह के दौरान हुई, जहां राजू की एक्टिवा (PB-91-T-8233) घर के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत थाना डिवीजन-2 में दर्ज की गई है। दूसरी घटना हैबोवाल स्थित तूर अस्पताल के बाहर हुई, जहां अरुण कुमार की बाइक (PB-10-FU-2456) चोरी हो गई। मामला थाना हैबोवाल में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।


