विधायक के खिलाफ झूठी पोस्ट डालने पर इन्फ्लुएंसर पर केस

सोशल मीडिया पर विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना से जुड़ी कथित झूठी और भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में थाना साहनेवाल की पुलिस ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता विशाल कुमार निवासी हरकृष्ण नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर कथित तौर पर भ्रामक और झूठी पोस्ट डालकर विधायक छीना पर बेबुनियाद आरोप लगाए और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। इसके अलावा आरोपी ने विधायक का एक वीडियो बिना अनुमति अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। करीब तीन महीने तक सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच-पड़ताल के बाद शनिवार, 14 फरवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना ने बताया कि आरोपी पहले भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ निजी टिप्पणियां करता रहा है और कई बार मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी टिप्पणी कर चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों के पास है। जांच अधिकारी एसएचओ अमृतपाल सिंह के अनुसार, आरोपी मनदीप सिंह दुग्गल के खिलाफ बीएनएस की धारा 67 और आईटी एक्ट की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *